पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को घुघली ब्लॉक के मेदनीपुर नारायण टोला में छोटी गंडक नदी के त्रिमुहानी घाट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को पुल बनाने में इस्तेमाल हो रहे सामान की क्वालिटी पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि काम में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्माण पूरी ईमानदारी से कराया जाए। विधायक ने अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द आने-जाने में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इलाके का विकास और लोगों की राह आसान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, जगदीश मल्ल, राधे पासवान, चंदन यादव, रामप्रताप दास, राम प्रसाद सिंह, राम बिचारे और डॉ. रामनिवास सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश पनियरा विधायक ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया:मेदनीपुर त्रिमुहानी घाट पर छोटी...
छत पर काम करते समय पैर फिसला:नीचे गिरकर घायल हुआ युवक;...
महराजगंज के सिधवार बाजार में रविवार को छत पर काम कर रहा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद...







































