BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश टेढ़वां में आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप:काशी यादव ने तहसीलदार...

टेढ़वां में आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप:काशी यादव ने तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

0
6

सदर तहसील क्षेत्र के टेढ़वां निवासी काशी यादव ने तहसीलदार से शिकायत की है। उन्होंने अपनी आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। काशी यादव के मुताबिक, ग्रामसभा की आबादी भूमि आराजी संख्या 769 में 0.934 हेक्टेयर जमीन है। इसके एक हिस्से में करीब 35×99 फीट जमीन पर पहले से ही झोपड़ी, मकान और सहन बना हुआ है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग और उनके बेटे जबरन झोपड़ी हटा रहे हैं। वे वहां पक्का मकान बनाने के लिए नींव खोद रहे हैं। साथ ही, मकान और सहन की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित काशी यादव ने घुघली थानाध्यक्ष को इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। सदर तहसीलदार ने इस शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।