BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर घायल:मोतीपुर में घर जा...

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर घायल:मोतीपुर में घर जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर

0
2


मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परागपुरवा अड़गोड़वा निवासी मनोज निषाद (25) पुत्र स्वर्गीय अन्नू निषाद बाजार से घरेलू सामान लेकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।