BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जौनपुर: माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी ने 240 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

जौनपुर: माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी ने 240 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

0
0

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर के हिंदी भवन में रविवार को माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में अल्पसंख्यक मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर के हिंदी भवन में रविवार को माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में अल्पसंख्यक मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 240 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नफीस अहमद ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया ज्ञान और विज्ञान की ओर बढ़ रही है, इसलिए धार्मिक व आधुनिक दोनों शिक्षा हासिल कर सफलता के शिखर तक संघर्ष जारी रखें। मुख्य वक्ता मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने छात्राओं की बड़ी भागीदारी की सराहना की। संस्था अध्यक्ष हफीज शाह ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिससे सम्मानित कई बच्चे आज उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं।

समारोह में बिना दहेज और बारात के शादी करने वाले दो भाइयों (नईम और जइम) को भी समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कमाल फारूकी, डॉ. नोमान खान, शशांक सिंह रानू, सरदार सतनाम सिंह और एसबीआई अधिकारी रौनक अफ़रोज़ ने विचार व्यक्त किए। संचालन मेहंदी रज़ा एडवोकेट ने किया।

 

Voice Of News 24