हर्रैया में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई बैठक में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और संगठन की एकजुटता को लेकर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकार हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। एकजुट रहेंगे तो कोई आंख नहीं दिखा पाएगा बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसका काम सच को सामने लाना है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक परिवार की तरह है। सभी पत्रकारों को इसी भावना के साथ एक-दूसरे के साथ खड़े रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत एकता में है। यदि सभी पत्रकार एकजुट रहेंगे तो कोई भी उन्हें आंख दिखाने की स्थिति में नहीं होगा। जन सरोकारों की आवाज बनें पत्रकार बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सच को सामने लाना और समाज की समस्याओं को उठाना है। जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने से क्षेत्र में पत्रकारों का सम्मान बढ़ेगा और आम लोगों को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। पत्रकार हितों पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर जोर समीक्षा बैठक में संगठन की गतिविधियों और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह बिसेन, मंडलीय पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, तहसील संरक्षक एसएन द्विवेदी और मनोज सिंह ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने किया। मुफ्त मेडिकल सेवा के लिए अनिल त्रिपाठी सम्मानित बैठक के दौरान सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। संगठन के सदस्य अनिल त्रिपाठी को जरूरतमंद लोगों को मुफ्त मेडिकल सेवा उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण उदाहरण है। गरीब बेटियों की शादी और अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के लिए सम्मान दिलीप पाण्डेय को गरीब लड़कियों की शादी कराने, अज्ञात मृतकों का दाह संस्कार कराने और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र शुक्ल, अशोक कुमार पांडेय, रूबल कमलापुरी, आदित्य सिंह, विवेक पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नवीन तिवारी, बृज किशोर यादव, राजेंद्र कुमार कमल, विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद इदरीश सिद्दीकी, बृजेंद्र नारायण पाण्डेय, महेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अरुण मिश्रा, दिनेश पटेल, सवितानंद, उमेश चंद्र मिश्र, प्रेम सागर पाठक, केडी मिश्रा, सत्यनारायण पांडेय, विकास कुमार कमल, राम जनक यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार मिश्र और दिनेश चंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश हर्रैया में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक:मंडल अध्यक्ष बोले- पत्रकारों के सम्मान...
छत पर काम करते समय पैर फिसला:नीचे गिरकर घायल हुआ युवक;...
महराजगंज के सिधवार बाजार में रविवार को छत पर काम कर रहा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद...







































