BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निचलौल के बजही में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के...

निचलौल के बजही में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

0
3

महराजगंज

महराजगंज जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बजही में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बजही में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। उप निरीक्षक नंदिनी यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव की 21 महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया।

 

सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी गुड़िया, अंजली, अंजू एवं काजल ने महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और अन्य अपराधों से बचाव व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही कम उम्र में लड़कियों के घर से जाने से होने वाली सामाजिक समस्याओं और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930, 1098, 102/108) की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

 

Voice Of News 24