महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को देखते हुए रविवार शाम पुलिस प्रशासन ने सिसवा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को देखते हुए रविवार शाम पुलिस प्रशासन ने सिसवा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पैदल गश्त क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पुलिस टीम ने कस्बे के मेन मार्केट, गोपाल नगर और मीरशिकारी मोहल्ला सहित प्रमुख संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण किया।
गश्त में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य और उपनिरीक्षक राहुल राय समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी बरतने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026










































