BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा में सोमवार को 5 घंटे बिजली रहेगी ठप:जर्जर पोल-तार बदलने के...

सिसवा में सोमवार को 5 घंटे बिजली रहेगी ठप:जर्जर पोल-तार बदलने के लिए विभाग अलग-अलग इलाकों में करेगा मरम्मत

0
0

नगर की बिजली व्यवस्था जर्जर खंभों और तारों के सहारे चल रही है। इसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग सोमवार को मरम्मत अभियान चलाएगा। इसके चलते सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सिसवा बिजली उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर सत्यम गोंड़ ने बताया कि नगर के इस्टेट चौक, सर्राफा बाजार, एचडीएफसी बैंक गली और रेलवे स्टेशन रोड समेत कई जगहों पर जर्जर बिजली के खंभे और तार बदले जाएंगे। काम के दौरान इन मोहल्लों में बिजली बंद की जाएगी। विभाग की योजना है कि अलग-अलग जगहों पर जरूरत के हिसाब से बिजली बंद करके काम किया जाए। इससे पूरे नगर की बिजली एक साथ बंद नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि, जिन इलाकों में काम होगा, वहां उपभोक्ताओं को तय समय में बिजली की दिक्कत होगी। जर्जर खंभों और तारों को बदलने का काम लंबे समय से जरूरी था। बिजली के पुराने सिस्टम के कारण फॉल्ट, तार टूटने और अचानक बिजली बंद होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में विभाग का यह अभियान सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है। जूनियर इंजीनियर सत्यम गोंड़ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें। उन्होंने बिजली बंद रहने के दौरान सहयोग करने को कहा है। विभाग का दावा है कि संबंधित जगहों पर काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।