बस्ती जिले का हर्रैया बाजार भगवान श्री गणेश के जयकारों से गूंज उठा है। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयघोष के बीच ‘काली चौक के महाराजा’ का भव्य आगमन हुआ। प्रथम पूज्य देव के स्वागत के लिए पूरे रास्ते पर क्रेन से विशेष लाइटिंग की गई थी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी हुई, जिससे आगमन यात्रा और आकर्षक बन गई। सार्वजनिक पंडालों के साथ-साथ इस बार श्रद्धालु बप्पा को अपने घर ले जाने के लिए भी उत्साहित हैं। घरेलू स्थापना के लिए बाजार में छोटे आकार की आकर्षक प्रतिमाओं की खास मांग है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर 1.5 दिन, 3 दिन, 7 दिन, 9 दिन और 11 दिनों के लिए प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। वहीं, सार्वजनिक पंडालों में पूरे 11 दिनों तक पूजा-अर्चना चलेगा।
पायकपुर की शुभम का MBBS में दाखिला:गांव में बंटे लड्डू; सुपर-30...
बस्ती के दुबौलिया विकास क्षेत्र के पायकपुर ग्राम पंचायत के मरवटिया गांव निवासी हेमराज की बेटी शुभम ने एमबीबीएस में दाखिला हासिल किया है।...








































