
मोतीपुर थाना क्षेत्र में सरयू तट पर जन्माष्टमी का विसर्जन करके घर लौट रहे दो सगे भाई बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को मोतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान ऊंचवा बालापुर निवासी 40 वर्षीय ननकऊ प्रसाद और उनके 35 वर्षीय छोटे भाई साबित राम के रूप में हुई है। दोनों बदलू राम के बेटे हैं। बड़े भाई ननकऊ ने बताया कि वे दोनों जन्माष्टमी का विसर्जन करने गायघाट सरयू तट पर आए थे। विसर्जन के बाद दोनों भाई घर लौट रहे थे। छोटा भाई साबित राम बाइक चला रहा था। उन्होंने बताया कि गायघाट से निकलते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
श्रावस्ती में नाबालिगों के शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:डांस पार्टी...
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में डांस पार्टी के नाम पर महाराष्ट्र से लाई गईं दो नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में पुलिस...




































