भगवान श्रीकृष्ण के छठियार की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा। महिला श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाकर नंदलाल की पूजा की। भक्ति गीतों और मंगल गान से पूरे वातावरण में कृष्ण भक्ति फैल गई। नगर के श्रीकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बधाई बांटी और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को लल्ला के छठियार की बधाई दी। उन्होंने कान्हा के बाल स्वरूप का गुणगान किया। इस दौरान भक्ति गीतों से माहौल देर रात तक भक्तिपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की। उन्होंने सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। हर ओर कान्हा के जयकारों और मंगलगीतों की गूंज सुनाई देती रही। आखिर में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। देर रात तक चले इस आयोजन से श्रद्धालुओं को भक्ति और खुशी मिली। इस दौरान संतोष शर्मा, अनिता केडिया, लक्ष्मी शर्मा, अर्चना शर्मा, बीना रूंगटा, अनिता बंका, बबिता बंका, सीमा अग्रवाल, कांता शर्मा और मंजू केडिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रावस्ती में नाबालिगों के शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:डांस पार्टी...
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में डांस पार्टी के नाम पर महाराष्ट्र से लाई गईं दो नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में पुलिस...




































