BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में रोडवेज बस का स्टेयरिंग नट खुला:ठूठीबारी जा रही बस दुर्घटना...

महराजगंज में रोडवेज बस का स्टेयरिंग नट खुला:ठूठीबारी जा रही बस दुर्घटना से बची, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

0
2

महराजगंज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। महराजगंज बस डिपो से ठूठीबारी के लिए निकली रोडवेज बस (UP 53 TE 9355) मऊपाकड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। सफर के दौरान बस के स्टेयरिंग ट्राई रॉड का नट खुल गया था, जिससे वाहन का नियंत्रण खोने की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते समस्या को पहचान लिया और बस को संभाल लिया। अगर स्टेयरिंग पूरी तरह खराब हो जाता, तो सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था। बस में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस घटना को गंभीर माना जा रहा है। इस घटना के बाद महराजगंज बस डिपो के कामकाज और बसों के रखरखाव पर सवाल उठ गए हैं। यात्रियों का कहना है कि बस को सड़क पर भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच कैसे की जाती है? स्टेयरिंग जैसे जरूरी हिस्से का नट खुलना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चूक है। लोगों ने मांग की है कि बस डिपो में तैनात सर्विस और मेंटेनेंस कर्मचारियों के कामकाज की जांच हो। साथ ही, बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी पूरी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। यात्रियों की जान से जुड़ी ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण न बने, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।