महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बच्चों को पीटने और घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चों की मां ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से 8 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रात करीब 8 बजे गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके बच्चों को बेरहमी से पीटा। बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि ये दबंग लोग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने बताया कि वह एक गरीब महिला है और किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उन्होंने न्याय के लिए स्थानीय थाने से लेकर तहसील दिवस तक आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है।
एक महीने से आतंक मचा रहा हमलावर लंगूर पकड़ा गया:सिद्धार्थनगर और...
बहराइच के रिसिया कस्बे में एक महीने से ज्यादा समय से आतंक मचा रहा हमलावर लंगूर आखिरकार पकड़ा गया। वन विभाग की सिद्धार्थनगर और...








































