श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को बताया जा रहा है कि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को खेल-खेल में कैसे पढ़ना-लिखना और जोड़-घटाव सिखाया जाए। प्रशिक्षकों द्वारा टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल), कहानी, कविता और गतिविधि आधारित शिक्षण के तरीके सिखाए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य जोर निपुण भारत लक्ष्य के तहत बच्चों में बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता विकसित करना है। शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट, दीक्षा ऐप और निपुण तालिका के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। श्रावस्ती की बीएसए आकांक्षा रावत ने कहा कि प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों को स्कूलों में लागू किया जाना चाहिए, ताकि इस मिशन को सफल बनाया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा राज किशोर ने बताया कि यह ट्रेनिंग सभी शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है, जिससे जिले को जल्द से जल्द निपुण बनाया जा सके। इस मौके पर एआरपी (अंग्रेजी) अजय कुमार मौर्य, एआरपी (गणित) अमित कुमार पांडेय, एआरपी (विज्ञान) गौरव मिश्रा, पीएम श्री विद्यालय जमुनहा के प्रधानाध्यापक अकबाल अहमद शाह और संदर्भदाता वेद प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
जमुनहा ब्लॉक में परिषदीय शिक्षकों को FLN ट्रेनिंग:निपुण लक्ष्य पर फोकस, बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे