साऊंघाट विकास क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों कोड़रा, लोहरौली, मुजहना, कुर्थिया और छपिया लुटावन में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने इन लाइब्रेरी का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोड़रा में लाइब्रेरी का काम चल रहा था। लोहरौली में लाइब्रेरी का काम पूरा हो चुका था और वहां बच्चे पढ़ते मिले। मुजहना की लाइब्रेरी भी पूरा होने वाली है। यहां के सचिव मनोज वर्मा को पांच दिन का और समय देते हुए काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं कुर्थिया और छपिया लुटावन के सचिव मनोज वर्मा और अखिलेश वर्मा को 15 दिन का समय दिया गया है। उनसे कहा गया है कि इतने दिनों में हर हाल में समय पर काम पूरा मिलना चाहिए। इन सभी ग्राम पंचायतों में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने समूह बनाने से जुड़ी जानकारी दी और इसके लिए निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सचिव अशोक कुमार गौतम, संजू चौधरी, मनोज वर्मा और अखिलेश वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कामों में तेजी लाई जाए। कुछ ग्राम पंचायतों के विकास कामों का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। कुर्थिया पंचायत भवन तक जाने का पूरा रास्ता नहीं था, जिसके बाद लेखपाल और कानूनगो की टीम बुलाकर रास्ते की जमीन को साफ करवाया गया। इस मौके पर डीपीसी राजा शेर सिंह, बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सुभाषचंद, ग्राम प्रधान शशिकला, ग्राम प्रधान विकास चौधरी, समीर, दूधनाथ चौधरी, इरफान खान, विनय कुमार मल्होत्रा, अमरनाथ, पिंकी भारती और मो. मुबारक सहित कई लोग मौजूद थे।
एक महीने से आतंक मचा रहा हमलावर लंगूर पकड़ा गया:सिद्धार्थनगर और...
बहराइच के रिसिया कस्बे में एक महीने से ज्यादा समय से आतंक मचा रहा हमलावर लंगूर आखिरकार पकड़ा गया। वन विभाग की सिद्धार्थनगर और...








































