BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पहाड़ पूरावा में ट्रांसफार्मर जला, 95 घरों की बिजली गुल:ग्रामीणों को रोजमर्रा...

पहाड़ पूरावा में ट्रांसफार्मर जला, 95 घरों की बिजली गुल:ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत, नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

0
3


बहराइच के जरवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिराहिमपुर बेलहौरा के पहाड़ पूरावा गांव में ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब 95 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बिजली न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन जुड़े हुए हैं। उनके मुताबिक, ज्यादा लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले करीब 20 दिनों में ओवरलोड की वजह से चार ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। उनका कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी समस्या का पक्का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने चिरैयाटांड़ पावर हाउस और बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है। उन्होंने जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली सप्लाई शुरू करने को कहा है। साथ ही, गांव की बिजली व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की है, ताकि बार-बार होने वाली बिजली की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सके।