BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निचलौल में 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन:प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र और...

निचलौल में 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन:प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र और सिलाई किट बांटे गए, आत्मनिर्भर बनाने का है मकसद

0
0

महाराजगंज के निचलौल झुलनीपुर में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। यह कार्यक्रम नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वंश बहादुर इंटर कॉलेज, बहुआर कला में शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें द्वितीय कमान अधिकारी और कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ तथा नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र और सिलाई किट बांटी गईं। प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पहले और दूसरे स्थान पर रहीं महिलाओं को खास तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम का मकसद सीमावर्ती इलाकों की महिलाओं और युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सिलाई जैसे हुनर से महिलाएं घर बैठे अपना काम शुरू कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। इसी दौरान वाइब्रेंट विलेज भेड़ीहारी और बहुआर खुर्द के पंचायत भवनों के लिए टेबल, कुर्सी और कूड़ेदान भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुविधाओं और साफ-सफाई को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप कमांडेंट शशांक राय, निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद, निरीक्षक अरुण पांडेय, सहायक उप निरीक्षक राजीव राय, मुख्य आरक्षी दिनकर मिश्रा, आरक्षी अनिल मिन्हास, राजेश तिवारी, मंसूर अली, प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास मौजूद थे। इनके साथ ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह, राम निधि पटेल, पन्नालाल और श्याम सुंदर गुप्ता समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।