
बहराइच के नानपारा वन रेंज क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक धान के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में डर फैल गया। अजगर दिखने की खबर मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को बचाने का अभियान शुरू किया। वन विभाग को करें सूचित टीम ने बहुत सावधानी से अजगर को पकड़ा। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। धान के खेत में इतना बड़ा अजगर मिलने से आसपास के ग्रामीणों में काफी देर तक कौतूहल बना रहा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खेत या आबादी के पास कोई भी वन्यजीव दिखने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।
VRS लेकर BJP में शामिल हुए देबाशीष शर्मा, अब नगांव से...
नगांव| असम में प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने नगांव लोकसभा उपचुनाव...








































