BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:मवेशी चराने गए थे,...

बहराइच में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:मवेशी चराने गए थे, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

0
0


बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक सड़क हादसे में 71 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मवेशी चरा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा है। महरौली गांव के रहने वाले दयाराम यादव (71) शुक्रवार को गांव के पास शिवदहा मार्ग पर अपनी भैंस चरा रहे थे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दयाराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए। परिजन तुरंत घायल दयाराम को पयागपुर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दयाराम की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है।