श्रावस्ती में सद्भावना संस्था ने किशोरों में स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘किशोर संकल्प अभियान’ शुरू किया है। आकांक्षात्मक जनपद में चल रहे अभियान के तहत श्री कृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज हरदत्तनगर गिरंट और जय हनुमान महाविद्यालय हरवंशपुर जब्दी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। युवा समाजसेवी मनीष ओझा ने जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस मीट में बताया कि कॉलेजों में एक शिक्षक और एक शिक्षिका को ‘हेल्थ एंबेसडर’ बनाया गया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के एक छात्र और एक छात्रा को ‘हेल्थ मैसेंजर’ नामित किया गया है। इन सभी नामित सदस्यों की सूची मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपी जाएगी। सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी अभियान के दौरान किशोरों को समाज कल्याण, प्रोबेशन, दिव्यांग कल्याण, श्रम विभाग, आजीविका मिशन और आरसेटी से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभियान को आगे गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
बाल विवाह-दहेज और नशे से दूर रहने की शपथ:श्रावस्ती में किशोर संकल्प अभियान शुरू, शिक्षक-छात्र बने हेल्थ एंबेसडर और मैसेंजर