महराजगंज में गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक चालक को टक्कर मार दी। चालक ढाबे पर खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने अपना कंटेनर ढाबे के पास खड़ा किया था। वह खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। दुर्घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की पूरी घटना ढाबे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोग परेशान रहे। यह घटना एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
सिद्धार्थनगर: ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित सांसद जगदंबिका पाल का भव्य...
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी...








































