श्रावस्ती में कजरी तीज को लेकर रविवार से ही जिले में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम 6 बजे के बाद भी इकौना, जमुनहा और भिनगा क्षेत्रों में श्रद्धालु निर्धारित स्थानों से पवित्र जल लेकर कांवड़ के साथ शिवालयों की ओर पैदल रवाना होते रहे। हाथों में कांवड़ और जुबान पर ‘बोल बम’ के जयकारों से रास्ते भक्ति से गूंजते रहे। कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है। जंगलदास कुट्टी से जल लेकर 45 किमी चलेंगे कांवड़िए जमुनहा क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने जंगलदास कुट्टी से पवित्र जल भरा। इसके बाद वे करीब 45 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पड़ोसी जिले बहराइच के मटेरा स्थित जंगलीनाथ बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सीता सरोवर से जल लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर रवाना इकौना क्षेत्र के सीताद्वार स्थित सीता सरोवर से भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पवित्र जल भरा। ढोल-मंजीरों और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच श्रद्धालु गोंडा के खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। यहां सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। विभूतिनाथ मंदिर में तड़के 2 बजे से अभिषेक भिनगा, इकौना और जमुनहा क्षेत्रों से पवित्र जल लेकर श्रद्धालुओं का बड़ा समूह सिरसिया स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर पहुंचेगा। मंदिर में सोमवार तड़के 2 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा, जो देर शाम तक चलने की उम्मीद है। नेपाल के अलावा श्रावस्ती और आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकते हैं। सुरक्षा के साथ रूट डायवर्जन लागू श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जगह-जगह जवान तैनात किए हैं। बाबा विभूतिनाथ मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। देर शाम और रात में भी कांवड़ियों के पैदल चलने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ यात्रा के देर शाम के विजुअल भी उपलब्ध हैं।
सिद्धार्थनगर: ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित सांसद जगदंबिका पाल का भव्य...
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी...








































