BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश बुखार से बुजुर्ग की मौत:जमुनहा के नौशहरा गांव में दर्जनों लोग बीमार,...

बुखार से बुजुर्ग की मौत:जमुनहा के नौशहरा गांव में दर्जनों लोग बीमार, स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची

0
3
बुखार से बुजुर्ग की मौत:जमुनहा के नौशहरा गांव में दर्जनों लोग बीमार, स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची

जमुनहा तहसील क्षेत्र के बहरवा गांव के मजरा नौशहरा में संदिग्ध बुखार फैलने की बात सामने आई है। मंगलवार को गांव निवासी 70 वर्षीय छोटे लाल पासवान की संदिग्ध बुखार के कारण मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छोटे लाल कई दिनों से बुखार से बीमार थे। मंगलवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। छोटे लाल की मौत की खबर से परिवार में दुख का माहौल बन गया। परिजन शव को लेकर वापस घर लौट आए। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दर्जनों लोग बुखार से बीमार हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए नहीं पहुंची है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सोनकर ने बताया कि गांव में तैनात एएनएम, आशा कार्यकर्ता या किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मी की ओर से बुखार से बीमार लोगों की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि गांव में लोग बुखार से बीमार हैं, तो स्वास्थ्य टीम भेजकर उनकी जांच और इलाज कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।