BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर में सियार ने दो लोगों पर हमला किया:गांव के रास्ते पर...

मल्हीपुर में सियार ने दो लोगों पर हमला किया:गांव के रास्ते पर बैठे थे दोनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

0
2

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सियार ने दो लोगों पर हमला कर दिया। पिपराहवा कोठी गांव में हुई इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पिपराहवा कोठी गांव के 62 साल के जमुना प्रसाद और 45 साल के साबितराम गांव के मुख्य रास्ते पर बैठे थे। तभी अचानक झाड़ियों से एक सियार निकला और उन पर हमला कर दिया। सियार के हमले से दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख सियार जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।