BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:डेढ़ साल पहले हुई...

बस्ती में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, चार माह का बेटा है; पुलिस जांच में जुटी

0
3

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला की पहचान पवन कुमार की पत्नी सुमन (24) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। कमरे में लटका मिला शव जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों की नजर कमरे में सुमन के शव पर पड़ी। शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और रुधौली थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया सूचना मिलते ही सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी परिजनों के मुताबिक, सुमन की शादी करीब डेढ़ साल पहले पवन कुमार से हुई थी। दंपती का चार माह का एक बेटा है। सुमन सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अवदही कला गांव की रहने वाली थी। वह नसीबगंज में पति पवन कुमार, ससुर जवाहर अग्रहरी और सास सत्यमी देवी के साथ रहती थी। पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आई स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुमन और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी और उसने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।