BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भातखण्डे विवि में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

भातखण्डे विवि में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

0
5

लखनऊ। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत ‘ खेलेगा भारत, जीतेगा भारत ’ तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस वर्ष ‘ एक घंटा, खेल के मैदान में’ को केंद्रबिंदु बनाकर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को रस्साकशी प्रतियोगिता के साथ उत्साहपूर्ण हुआ। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा खेल भावना, अनुशासन, सहयोग एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि एवं उत्साह का परिचय दिया।तीन दिवसीय खेल आयोजन के अंतर्गत बैडमिंटन, रस्साकशी, कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया तथा प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना रहा। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में अभिमन्यु ने प्रथम तथा कार्तिकेय पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में आकृति शर्मा प्रथम तथा प्राची मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं।पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता टीम में पार्थ, कार्तिकेय पाण्डेय, अखिल, लोकेश शुक्ला, मृदुल कृष्ण, अंकुश, आयुष्मान शाह एवं प्रबोध मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया।कैरम प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वाजिहा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अग्रिम चतुर्वेदी उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में राजदीप शुक्ल ने प्रथम, तालिब हुसैन ने द्वितीय तथा कार्तिकेय पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसपी. सिंह ने बताया कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा अनुशासन एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।               

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here