नगर पंचायत बनकटी के आजाद नगर वार्ड निवासी विष्णु पाण्डेय का उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर चयन हुआ है। उन्हें सोमवार को नियुक्ति पत्र मिला। इस खबर से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी है। विष्णु पाण्डेय की इस सफलता पर उनके परिजन, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतकों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। विजय शंकर पाण्डेय के बेटे विष्णु पाण्डेय ने अपनी मेहनत से यह पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के दूसरे युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी।
और पढ़ें
›
पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला निवासी गंभीर घायल, सुरक्षा उपकरण न होने से हुआ हादसा
›
संविदा ANM ने मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया:बस्ती में अधीक्षक को पत्र देकर शासन तक बात पहुंचाने की अपील, नियमित करने और समान वेतन की मांग
›
खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला को तेंदुए ने दौड़ाया:2 शावकों के साथ केले के खेत में डेरा, गांव में दहशत; वन विभाग ने टीम भेजी
›
महराजगंज में 9,285 छात्रों को 1.11 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली:समाज कल्याण विभाग ने बांटी राशि, सीएम योगी ने किया संबोधित
संबंधित खबरें




































