श्रावस्ती के इकौना में नेशनल हाईवे-730 पर मंगलवार शाम तहसील के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, थाना सिरसिया क्षेत्र के विशुनापुर पंडवारिया निवासी सुमित श्रीवास्तव (23) अपने साथी संजय कुमार यादव (22) के साथ बलरामपुर से इकौना आ रहे थे। वहीं, इकौना देहात के रानीपुरवा निवासी राजेंद्र उर्फ पाले (25) दूसरी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे थे। तहसील इकौना के पास नेशनल हाईवे-730 पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परमानंद तिवारी, कस्बा प्रभारी राम दुलारे यादव और डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। सीएचसी में डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच में तीनों के पैर में फ्रैक्चर और हाथ में चोट पाई गई। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार रात को उन्हें ट्रामा सेंटर बहराइच भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है।
इकौना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:तहसील के पास हुए हादसे में तीन लोग गंभीर घायल, बहराइच रेफर
और पढ़ें
›
बस्ती में किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर धमकाता था आरोपी, नाना की शिकायत पर केस; चौराहे से गिरफ्तार
›
सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
›
गांधी जयंती पर बच्चों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया:स्कूल में राम सुमेर यादव ने स्वच्छता का महत्व समझाया
›
नरकटहा में बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत:खेलते समय खिलौना निकालने के प्रयास में गई जान
संबंधित खबरें














































