श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड में रामपुर कटेल से सेमगढ़i जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से यह रास्ता खराब हो गया है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मदद की गुहार लगाई है। इनमें शिवकुमार विश्वकर्मा, मायाराम वर्मा, संतोष कुमार और कैलाश नाथ शर्मा जैसे लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। अब उनके पास सब्जी और राशन लाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। इस वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़ें
›
बस्ती में किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर धमकाता था आरोपी, नाना की शिकायत पर केस; चौराहे से गिरफ्तार
›
सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
›
गांधी जयंती पर बच्चों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया:स्कूल में राम सुमेर यादव ने स्वच्छता का महत्व समझाया
›
नरकटहा में बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत:खेलते समय खिलौना निकालने के प्रयास में गई जान
संबंधित खबरें













































