श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में राप्ती नदी का पानी बढ़ने से वीरपुर लौकिहा का कंपोजिट विद्यालय प्रभावित हुआ। बाढ़ का पानी स्कूल परिसर में घुसकर क्लासरूम से प्रधानाचार्य कार्यालय तक भर गया, जिससे पढ़ाई पूरी तरह रुक गई। राप्ती नदी का जलस्तर बीती रात खतरे के निशान से 110 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके बाद गांव और स्कूल में पानी भर गया। हालात देखकर प्रशासन ने आज स्कूल में छुट्टी कर दी। ग्रामीण अजय पाठक ने बताया कि उनके घर और स्कूल में कल से पानी भरा है। उनका कहना है कि अभी तक कोई अधिकारी स्कूल की हालत देखने नहीं आया। स्कूल में पानी भरने से पढ़ाई के साथ सामान और कागजों की सुरक्षा की चिंता है। राप्ती का पानी अब कुछ कम हुआ, पर नदी अभी भी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। एसडीएम जमुनहा रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ के हालात पर प्रशासन नजर रख रहा है। दोबारा ऐसे हालात बनने पर निपटने के लिए इंतजाम किए गए।
राप्ती के पानी में डूबा वीरपुर लौकिहा का कंपोजिट विद्यालय:क्लासरूम से प्रधानाचार्य कार्यालय तक जलमग्न, पढ़ाई ठप, छुट्टी घोषित
और पढ़ें
›
बस्ती में किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर धमकाता था आरोपी, नाना की शिकायत पर केस; चौराहे से गिरफ्तार
›
सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
›
गांधी जयंती पर बच्चों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया:स्कूल में राम सुमेर यादव ने स्वच्छता का महत्व समझाया
›
नरकटहा में बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत:खेलते समय खिलौना निकालने के प्रयास में गई जान
संबंधित खबरें













































