BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जंगल से जलौनी लकड़ी ले जा रही 18 साइकिल पकड़ीं:श्रावस्ती में तस्कर...

जंगल से जलौनी लकड़ी ले जा रही 18 साइकिल पकड़ीं:श्रावस्ती में तस्कर फरार हुए, देर शाम भिनगा कार्यालय से विभाग ने की कार्रवाई

0
1

श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट वन क्षेत्र में वन कर्मियों ने जलौनी लकड़ी के नाम पर जंगल से लकड़ी काटकर साइकिलों से ले जा रहे लोगों को पकड़ा। यह कार्रवाई आवसान कुंडी के रास्ते चौबे डीह की ओर की जा रही थी। सूचना मिलने पर वन दरोगा अजय कश्यप और तौफीक खान अपने अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों को देखते ही लकड़ी काटने वाले अपनी साइकिलों पर लदी लकड़ी छोड़कर भाग गए। वन कर्मियों ने लकड़ी से लदी 18 साइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। देर शाम भिनगा कार्यालय से वन रक्षक दल के कर्मी योगेन्द्र प्रताप यादव और दिनेश कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई पूरी कराई।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat