BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में आंधी से विशालकाय पेड़ गिरा:रास्ता बंद होने से लोगों को...

श्रावस्ती में आंधी से विशालकाय पेड़ गिरा:रास्ता बंद होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा

0
13

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरी में तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ रास्ते पर गिरने से आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों को पेड़ के नीचे से गुजरने में हादसे का डर बना हुआ है। बिरेंद्र, रवि, तेजा और राहुल जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता मुश्किल हो गया है और लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द पेड़ हटाने की मांग की है। इस बारे में वन दरोगा तौफीक खान ने बताया कि पेड़ हटाने का काम चल रहा है और इसे जल्द ही हटा दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat