पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित अपराध शाखा व चुनाव सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
*निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:* –
*1. अनुशासन एवं समयबद्धता:* शाखा में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन करने एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।
*2. अभिलेखों का रख-रखाव:* शाखा के समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित, अद्यावधिक एवं सुरक्षित रखने तथा फाइलों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
*3. परिसर की साफ-सफाई:* परिसर एवं शाखाओं में साफ-सफाई रखने एवं आगंतुकों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
*4. लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण:* लंबित जांचों/विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय*, पी0आर0ओ पुलिस अधीक्षक व शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




































