मिठौरा ब्लॉक के कंचनपुर चौराहे से कुइया कंचनपुर गांव और बालू वहीधुस जाने वाली सड़क पर जलजमाव है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है, और आवाजाही मुश्किल हो गई है। डॉक्टर अच्छेलाल यादव, डॉ. हरिवंश, देवेंद्र कुमार निषाद, अमीन फल वाले, सत्यम भारती और सर्वजीत प्रजापति जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना बच्चे स्कूल जाते हैं। पानी भरा होने से कई बार वे साइकिल समेत गिर जाते हैं, जिससे कपड़े भीगने के साथ चोट भी लग जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह जिला मुख्यालय जाने का मुख्य रास्ता है। पैदल यात्रियों को पानी से गुजरना पड़ता है, जबकि अन्य लोग दुकानों के सहारे निकलते हैं। दुकानदारों का कहना है कि समस्या लंबे समय से है, पर जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क को ठीक करने की मांग की है।
कंचनपुर चौराहे से कुइया जाने वाले रास्ते पर पानी:राहगीर और दुकानदार परेशान, बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत
और पढ़ें
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
›
जंगली जानवर सामने आने से बाइक गिरी, दो घायल:मोतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, नल ठीक कर घर लौट रहे थे
›
गिलौला में 10 दिन से बिजली गुल:सैकड़ों पोल टूटने और 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मरम्मत में लग रहा समय, लोग जनरेटर से मोबाइल चार्ज कर रहे
›
कप्तानगंज पुलिस ने शांति भंग में दो युवकों को पकड़ा:बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र से 19 साल के दो युवक गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
संबंधित खबरें













































