BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में सांप के काटने से युवती की मौत:बाढ़ से घिरे गांव...

बस्ती में सांप के काटने से युवती की मौत:बाढ़ से घिरे गांव में हादसा, परिजन नाव से अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के छोटकी भुअरिया गांव में बुधवार देर शाम सांप के काटने से 20 वर्षीय सुगना की मौत हो गई। यह गांव बाढ़ से घिरा हुआ है। सांप के काटने के बाद परिजन उसे नाव के सहारे गांव से बाहर सड़क तक लेकर पहुंचे। वहां से एक निजी वाहन से सुगना को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुगना को मृत घोषित कर दिया। सुगना अपनी छह बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat