मोतीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बांगला गांव में 30 साल के हफीज को सांप ने काट लिया। वह अपने पुराने घर की ईंटें पानी से साफ कर रहे थे। हफीज अब्दुल रफीक के बेटे हैं। सांप के काटने के बाद हफीज ने तुरंत अपने हाथ में रस्सी बांधी, ताकि जहर शरीर में न फैले। उन्होंने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले तुरंत हफीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के बाद हफीज की हालत में सुधार हुआ। हफीज ने बताया कि वह ईंटों के ढेर से एक-एक ईंट निकालकर साफ कर रहे थे, तभी उसमें छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
और पढ़ें
›
विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा
›
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:गिलौला बायपास से आरोपी को पकड़ाया
›
भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले मुकाबले में लक्ष्मीपुर विजयी, विजेता टीमों को मिलेंगे पुरस्कार
›
मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर वाल्टरगंजपुलिस का शिकंजा,दो शातिर गिरफ्तार:इनके पास से 9 मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और नकदी बरामद हुई
संबंधित खबरें











































