श्रावस्ती में शनिवार को हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला-सुजानडी मोड़ पर एक हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बदला चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भेला गांव के रहने वाले शाकिर अपनी पत्नी के साथ हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के देवरनिया गांव में रिश्तेदारी में न्योता करने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे बाइक से अपने गांव भेला लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी।
और पढ़ें
›
विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा
›
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:गिलौला बायपास से आरोपी को पकड़ाया
›
भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले मुकाबले में लक्ष्मीपुर विजयी, विजेता टीमों को मिलेंगे पुरस्कार
›
मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर वाल्टरगंजपुलिस का शिकंजा,दो शातिर गिरफ्तार:इनके पास से 9 मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और नकदी बरामद हुई
संबंधित खबरें











































