शंकरपुर की सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत की कमान 90 के दशक से एक ही परिवार के पास है। पहले डॉ. अरविंद सिंह, फिर उनकी पत्नी मंजू सिंह और अब बेटे इंजीनियर सिद्धांत सिंह ने नेतृत्व किया है। इसके बावजूद गन्ना किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। सरकार गन्ना किसानों को सुविधाएं और बिचौलियों से मुक्ति दिलाने का दावा करती है। हालांकि, समिति की बैठकों में किसानों की समस्याओं से ज्यादा धन आवंटन के प्रस्तावों पर चर्चा होती है, जो अक्सर चाय-नाश्ते के साथ खत्म हो जाती हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल और खरीद के सरकारी दावों के बावजूद किसान परेशान हैं। नकद गन्ना खरीदने वाले दलालों का प्रभाव किसानों की मजबूरी बन गया है। भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन (जनशक्ति) बस्ती के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने इस पर सवाल उठाए हैं।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:गिलौला बायपास से आरोपी को पकड़ाया › भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले मुकाबले में लक्ष्मीपुर विजयी, विजेता टीमों को मिलेंगे पुरस्कार › मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर वाल्टरगंजपुलिस का शिकंजा,दो शातिर गिरफ्तार:इनके पास से 9 मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और नकदी बरामद हुई › नानपारा के युवक की ओडिशा में डूबने से मौत:भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पर गए थे, सुवर्णरेखा नदी के तेज बहाव में बहे— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें










































