श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में आज वंशीधर उर्फ वंशीलाल ने कुछ लोगों पर जातिसूचक टिप्पणी करने, मारपीट की धमकी देने और घर में घुसकर विवाद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस और कोर्ट से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे राम फेरन, भालू और कोयली शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वंशीलाल के साथ जातिसूचक टिप्पणी की और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और उन्हें धमकी दी गई। वंशीलाल ने यह भी आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2026 को भी आरोपियों ने उनके घर के सामने आकर विवाद किया और धमकी दी। उन्होंने मल्हीपुर थाने में शिकायत दी थी। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मल्हीपुर थाने को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
मल्हीपुर में व्यक्ति पर मारपीट की धमकी का आरोप:पीड़ित ने पुलिस और कोर्ट से की कार्रवाई की मांग, जांच के आदेश
और पढ़ें
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
›
जंगली जानवर सामने आने से बाइक गिरी, दो घायल:मोतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, नल ठीक कर घर लौट रहे थे
›
गिलौला में 10 दिन से बिजली गुल:सैकड़ों पोल टूटने और 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मरम्मत में लग रहा समय, लोग जनरेटर से मोबाइल चार्ज कर रहे
›
कप्तानगंज पुलिस ने शांति भंग में दो युवकों को पकड़ा:बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र से 19 साल के दो युवक गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
संबंधित खबरें













































