श्रावस्ती के नासिरगंज में एक महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन राहत न मिलने पर अब जिला अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले 10-12 दिनों से नासिरगंज में बिजली गुल है। शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों को देख पाना मुश्किल हो गया है। महिला को बिच्छू के काटने के कुछ देर बाद ही उसी घर में एक और बिच्छू दिखाई दिया। एक साथ दो बिच्छू निकलने से परिवार में दहशत फैल गई है। लोग विद्युत विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें
›
मिहींपुरवा में छत से गिरी बच्ची:परवानी गौढ़ी में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में मोतीपुर अस्पताल में भर्ती
›
गिलौला बाजार में 11 दिन बाद पहुंची बिजली:कई गांवों में अब भी अंधेरा, लोग परेशान; बच्चों की पढ़ाई पर असर
›
यूपी भाजपा ने घोषित की नई मीडिया टीम, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त
›
राशिफल 04 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
संबंधित खबरें








































