महराजगंज में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने घायल बछड़े को गौशाला भिजवाकर मदद की। बछड़ा जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे घायल पड़ा था। उसका एक पैर टूट गया था। अध्यक्ष पुष्पलता मंगल को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उनके निर्देश पर नगर पालिका की रेस्क्यू टीम जरूरी सामान और वाहन के साथ मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बछड़े को सुरक्षित बचाया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज और देखभाल के लिए कान्हा गौशाला भेजा गया। वहां पशु डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष के इस काम की तारीफ की है। नगर पालिका की रेस्क्यू टीम अब शहर के अलग-अलग वार्डों और सड़कों पर घूम रही है। वे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेज रहे हैं, ताकि सड़कों पर होने वाले हादसों को रोका जा सके। गौशाला में इन पशुओं के रहने, चारे-पानी और इलाज की पूरी व्यवस्था है।
महराजगंज में घायल बछड़े को अध्यक्ष ने बचाया:सड़क पर तड़प रहा था, पुष्पलता मंगल ने गौशाला भिजवाया
और पढ़ें
›
बारिजोत में 15 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों में गुस्सा:अर्नव चक्रवात के बाद से नहीं आई लाइट, विभाग से स्थायी समाधान की मांग
›
नानपारा में युवक की मौत:गुरुघुट्टा गांव में मिला शव, मृतक अकेला रह रहा था
›
पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में पिता-पुत्री गंभीर घायल, बेटी का इलाज कराने जा रहे थे
›
बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:कैसरगंज के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, चालक फरार
संबंधित खबरें







































