BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा में युवक की मौत:गुरुघुट्टा गांव में मिला शव, मृतक अकेला रह...

नानपारा में युवक की मौत:गुरुघुट्टा गांव में मिला शव, मृतक अकेला रह रहा था

बहराइच जिले के नानपारा के गुरुघुट्टा गांव में एक युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरैया गांव के बुढ़वा निवासी बसंत लाल (58) के रूप में हुई है। वह किसी काम से गुरुघुट्टा गांव गए थे। बताया गया कि बसंत लाल ने वहां अधिक शराब पी ली। नशे की हालत में वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। बसंत लाल का जीवन अकेला था। उनके माता-पिता, पत्नी या बच्चे कोई नहीं थे। 18 साल की उम्र में उनकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से उन्होंने पूरा जीवन अकेले ही बिताया। उनकी घर-जमीन भी बिक चुकी थी और वह दूसरों के घरों में रहकर गुजारा कर रहे थे।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat