BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मिहींपुरवा में छत से गिरी बच्ची:परवानी गौढ़ी में खेलते समय हादसा, गंभीर...

मिहींपुरवा में छत से गिरी बच्ची:परवानी गौढ़ी में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में मोतीपुर अस्पताल में भर्ती

मिहींपुरवा तहसील के परवानी गौढ़ी गांव में शनिवार शाम एक हादसा हो गया। यहां जुग्गीलाल की 3 साल की बेटी सविता छत पर खेलते समय नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद बच्ची रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे घायल अवस्था में आंगन में पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, छत पर रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगवाने की जरूरत बताई।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat