BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में पिता-पुत्री गंभीर...

पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में पिता-पुत्री गंभीर घायल, बेटी का इलाज कराने जा रहे थे

0
3

श्रावस्ती में भिनगा-सेमरी मार्ग पर शनिवार को पेट्रोल पंप के पास मिशन शक्ति पुलिस वैन और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कुद्दूस अहमद की मौत हो गई। बाइक सवार मकसूद अहमद और उनकी पुत्री जैनब गंभीर घायल हैं। शाम करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया था। कुद्दूस अहमद अपना क्लीनिक चलाते थे। बेटी का इलाज कराने बलरामपुर जा रहे थे भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 35 साल के मकसूद अहमद शनिवार को अपनी बेटी जैनब और बलरामपुर निवासी अपने साले कुद्दूस अहमद (35) के साथ बाइक से बलरामपुर जा रहे थे। मकसूद अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए घर से निकले थे। ओवरटेक करते समय पुलिस वैन से टक्कर बताया गया कि घर से करीब पांच किलोमीटर दूर अकबरपुर के पास पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन को ओवरटेक करते समय मिशन शक्ति पुलिस वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में एक की मौत, पिता-पुत्री भर्ती हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। डॉक्टरों ने कुद्दूस अहमद को मृत घोषित कर दिया। मकसूद अहमद और उनकी बेटी जैनब को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घायल ने बताया- पुलिस वैन ने मारी टक्कर मकसूद अहमद ने बताया कि वह बेटी को इलाज के लिए बलरामपुर ले जा रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे उनके साले कुद्दूस अहमद ने आगे जाकर बाइक से उतरने और वहां से टेंपो से बलरामपुर जाने की बात कही थी। इसी दौरान अकबरपुर के पास हादसा हो गया। मकसूद के अनुसार बाइक में मिशन शक्ति पुलिस वैन ने टक्कर मारी। तीन दिन पहले रिश्तेदारी में आए थे कुद्दूस स्थानीय लोगों के अनुसार बलरामपुर निवासी कुद्दूस अहमद तीन दिन पहले रिश्तेदारी में भिनगा आए थे। शनिवार को वह वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई। कुद्दूस चार भाइयों में एक थे। उनकी करीब 16 साल की बेटी है, जो पढ़ाई करती है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat