निचलौल ब्लॉक के भरवलियां छोटका टोला में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव और समाजसेवी इशमोहम्मद अंसारी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इसमें क्षेत्र और नेपाल की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लक्ष्मीपुर और पिपरा की टीमों के बीच हुआ। लक्ष्मीपुर ने 40 अंक हासिल कर पिपरा के 36 अंकों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मैच में नेपाल के प्रतापपुर और बसंतपुर की टीमें आमने-सामने थीं। नेपाल प्रतापपुर ने 44 अंक बनाए और बसंतपुर को 23 अंकों पर रोककर मैच जीत लिया। टीम अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी और सुहेल अंसारी ने बताया कि विजेता टीम को कूलर, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को साइकिल और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को स्टैंड फैन दिया जाएगा। मेडल और शील्ड भी मिलेंगे। अजय गोंड ने रेफरी की भूमिका निभाई। नीरज, इसराफिल, स्माइल, बृजेश, सैफ, अमजद, सुहेल अंसारी सहित कई लोग इस दौरान मौजूद थे।
भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले मुकाबले में लक्ष्मीपुर विजयी, विजेता टीमों को मिलेंगे पुरस्कार
और पढ़ें
›
नानपारा कोतवाली में दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर पीस कमेटी बैठक:अधिकारियों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की
›
पनियरा मे करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:धान का बोझा ढोते समय हादसा, तीन बहनों में इकलौता भाई; परिवार में मातम पसरा
›
श्रावस्ती में 'नशा मुक्त-सशक्त श्रावस्ती' अभियान:नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, 5 गांवों में चौपाल लगाने का फैसला
›
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात।
संबंधित खबरें











































