श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग बालक से दुष्कर्म के आरोपी उमेश गुप्ता उर्फ ननके गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसे 3 अक्टूबर 2026 को गिलौला बाईपास के तिलकपुर मोड़ से पकड़ा गया। आरोपी गिलौला कस्बे का निवासी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। मुखबिर की सूचना पर गिलौला पुलिस टीम तिलकपुर मोड़ पहुंची, जहां आरोपी कहीं जाने की फिराक में था। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपों की जानकारी होने पर वह डरकर भाग रहा था। जल्दबाजी में गिरने से उसे चोट लग गई। उसके हाथ और आंख पर चोट के निशान मिले हैं। गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई को दी गई। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला धारा 351(3) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत दर्ज है।
और पढ़ें
›
नानपारा कोतवाली में दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर पीस कमेटी बैठक:अधिकारियों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की
›
पनियरा मे करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:धान का बोझा ढोते समय हादसा, तीन बहनों में इकलौता भाई; परिवार में मातम पसरा
›
श्रावस्ती में 'नशा मुक्त-सशक्त श्रावस्ती' अभियान:नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, 5 गांवों में चौपाल लगाने का फैसला
›
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात।
संबंधित खबरें











































