महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर ग्राम सभा के बनीयहवा टोले में शनिवार को करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह खेत से धान का बोझा ढो रहा था। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और कक्षा नौ में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवीपुर के बनीयहवा टोला निवासी सुधीर पुत्र महेंद्र चौरसिया शनिवार को खेत से धान का बोझा ढो रहा था। खेत के पास स्थित पंचायत भवन के नजदीक आंधी-बारिश के दौरान बिजली का एक पोल गिर गया था। इससे एक परिवार की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बताया जा रहा है कि संबंधित परिवार ने दूसरे तार के सहारे बिजली की व्यवस्था कर ली थी। आरोप है कि इसके कारण गिरे हुए बिजली के तार में भी करंट प्रवाहित हो रहा था। सुधीर इस बात से अनजान था और तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सुधीर तीन बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन साधना की शादी हो चुकी है, जबकि सुमन और शालू अविवाहित हैं। पिता महेंद्र भंडारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां संजू समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पनियरा मे करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:धान का बोझा ढोते समय हादसा, तीन बहनों में इकलौता भाई; परिवार में मातम पसरा
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में गिलौला ब्लॉक सभागार के पास कूड़े का ढेर:जिम्मेदार बेखबर, बारिश के बाद दुर्गंध से लोग परेशान
›
अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार:गौर पुलिस ने महुआ डाबर गेट से पकड़ा, कोर्ट में पेश किया
›
महराजगंज में विधवा महिला के घर का रास्ता रोका:कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला रास्ता, लेखपाल पर पैसे लेने का आरोप
›
बढ़ियनपुरवा में तेंदुए के शिकार से महिलाओं का फूटा गुस्सा:अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों का कर रहे शिकार, पकड़ने की मांग
संबंधित खबरें












































