बस्ती जिले के बनकटी महादेव 311 क्षेत्र में लालगंज से रौता पार जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल गई है। चौबाह गांव के पास मोड़ पर सड़क धंस गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश होने पर इन गड्ढों में करीब 2 फीट तक पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो जाता है। लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार हर साल सड़क बनाने के लिए बजट देती है। लेकिन, उनके विधायक इस सड़क पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते और न ही यहां आते-जाते हैं। जनता विधायक से अपील कर रही है कि वे इस रास्ते पर आकर सड़क की खराब हालत देखें। इस सड़क पर रात के समय चलना खतरनाक है। कोई भी अनजान व्यक्ति अगर इस रास्ते से गुजरेगा, तो उसके साथ कोई हादसा हो सकता है। यह सड़क लालगंज से चौबाह होते हुए रौता पार तक करीब 5 किलोमीटर लंबी है और बनकटी ब्लॉक से जुड़ती है।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...




















































