काठमांडू। नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला पुल बह गया। यह पुल मिर्मी डैम साइट से नीचे स्थित था।नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत केंद्र में कार्यरत विष्णुप्रसाद न्यौपाने ने बताया कि कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना के डैम साइट पर पानी का बहाव बढ़ने के बाद पुल बाढ़ की चपेट में आ गया।
और पढ़ें
›
लालपुर अयोध्या विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:शिक्षकों ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्श और 'जय जवान, जय किसान' का महत्व बताया
›
पुतिन और जेलेंस्की के बीच सुलह कराएंगे पीएम मोदी?
›
गांधी जयंती पर बच्चों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया:स्कूल में राम सुमेर यादव ने स्वच्छता का महत्व समझाया
›
मौसम: 3 अक्टूबर आज इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
गुल्मी के पुलिस प्रमुख एसपी भीम किरण बोगटी ने भी पुल के बहने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह बेली ब्रिज था, जिससे चार पहिया वाहन आवागमन करते थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे बाढ़ के तेज बहाव में पुल बह गया। पुल बहने के बाद मिर्मी और हर्मिचौर के बीच यातायात और आवागमन प्रभावित हो गया है।
संबंधित खबरें














































