श्रावस्ती। क्षेत्राधिकारी यातायात अवधेश कुमार द्वारा यातायात में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, वाहन चेकिंग, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।












































